कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा में एक विक्षिप्त युवक ने अपनी मां को आग लगाकर कमरे में बंद कर दिया। घटना शनिवार की अहले सुबह जिले के कहरा प्रखंड के बनगांव घौवाही टोला में घटी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त 35 वर्षीय पुत्र सनोज साह ने अपने मां राधा देवी के शरीर में आग लगा दिया और घर के कमरे में बंद कर ताला लगा छत पर चला गया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची बनगांव थाना पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर आग से झुलसी महिला को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
