Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।मानव श्रृंखला बनाकर जताया सीएए, एनआरसी का विरोध - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 25, 2020

सहरसा।मानव श्रृंखला बनाकर जताया सीएए, एनआरसी का विरोध

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। एनआरसी औरं सीएए के विरोध में महागठबंधन समर्थकों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सामने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। जपा प्रदेश महासचिव इंद्रभूषण सिंह इंदु, राजद नेता सत्यनारायण यादव के संयुक्त संयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा झंडा के साथ पतरघट बाजार मुख्य सड़क होते नहर चौक से प्रखंड मुख्यालय तक मानव श्रृंखला लगाकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व मुखिया चन्द्रिका साह, मो. मुर्शीद आलम. भोलू राऊत. मो. शफीउर्रहमान, रमेश सिंह, हारूण, अबदुल्ला,गुलजार, मो. हाजी, आदिल, मो. असलम, अशोक कुमार सिंह, हलील सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मानव श्रृंखला में भाग लिया। मानव कतार लगाकर किया विरोध
संसू,महिषी (सहरसा): शनिवार को एनसीआर, सीएए और एनपीआर के विरोध में देश बचाओ संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ प्रखंड स्तरीय कमेटी ने रोड नं.17 के किनारे प्राणपुर से जुम्मा चौक भेलाही के बीच 2 बजे दिन से 3 बजे तक लगभग चार किमी लंबी मानव कतार लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।       मानव कतार के दौरान उपरोक्त कमेटी को महागठबंधन के सभी दलों का भी समर्थन प्राप्त था। इस दौरान मनाव कतार का नेतृत्व कर रहे तेलवा पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया नजमूल होदा ने कहा कि जबतक इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाएगा चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा। मनाव कतार के बाद बहोरवा स्थित मदरसा में एक आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें 27 जनवरी से एनआरसी ,सीएए और एनपीआर के विरोध में बहोरवा चौक पर रोड न.17 के बगल में आयोजित अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान राजद के ललित यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर दास, तेलवा पूर्वी के मुखिया मो.सैफुल्ला,भेलाही पंसस क्यामूल हक, इनामूल , घोंघेपुर पैक्स अध्यक्ष मो.जावेद,मनोवर पैक्स अध्यक्ष  मो.तंजीम,रहबर,जफीर अहमद,मौलाना अब्दुलाह,मौलाना अब्दुल हक सहित सैकड़ों की संख्या में महिला और बच्चे शामिल थे।