Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/ग्वालपाड़ा:किड्स गुरुकुल का झाँकी बना आकर्षण का केंद्र। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 27, 2020

मधेपुरा/ग्वालपाड़ा:किड्स गुरुकुल का झाँकी बना आकर्षण का केंद्र।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
*ग्वालपाड़ा* *(मधेपुरा)* -

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ग्वालपारा स्थित किड्स गुरुकुल स्कूल की ओर से झांकी निकाला गया। जिसमें नन्हे नन्हे बच्चों ने अपना प्रदर्शन दिखाया, जैसे -भारत माता, ट्रैफिक लाइट, कश्मीरी स्टाइल, सेनोरिटा , ऐ पी जे अब्दुल कलाम आजाद एवं अनेकों अवतार में दिखाई दी।
 जिसमें विद्यालय परिवार की ओर से पूरी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामना का संदेश देते हुए पूरे प्रखंड का भ्रमण करते हुए झाँकी वापस विद्यालय पहुंची एवं विद्यालय में प्राचार्य के द्वारा झंडा फहराया गया , जिसमें विद्यालय के प्राचार्य मिथुन  मृणाल ने झंडा तोलन किया। मौके पर मंच संचालक- विश्वास कुमार, निर्देशक- प्रिंस कुमार, उप प्रचार्य- प्रेरणा कुमारी, मनीषा कुमारी,कोमल कुमारी,अंजली कुमारी, मनोहर कुमार,संतोष कुमार  सहित सभी छात्र एवं शिक्षक मौजूद रहे तथा कई अभिभावक भी उस समय उपस्थित रहे ।