Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:बिहार की मंत्री को नहीं पता, भारत का संविधान कब लागू हुआ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 26, 2020

BIHAR NEWS:बिहार की मंत्री को नहीं पता, भारत का संविधान कब लागू हुआ

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

देश आज 71वां गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है उसी बीच समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आयी है, जहां नीतीश कैबिनेट की मंत्री ने देश को शर्मसार करने वाला कारनामा किया है।समस्तीपुर के पटेल मैदान आयोजित मुख्य समारोह में झंडोतोलन के मौके पर जिला की प्रभारी मंत्री बीमा भारती ने अपने सम्बोधन में लिखा हुआ स्पीच पढ़ा, लेकिन उन्हें ये भी मालूम नहीं की देश का संविधान कब लागू  हुआ। मंत्री ने अपने भाषण में दो बार इसे गलत पढ़ा। 1950 की जगह उन्होंने पहले तो 1985 पढ़ा। फिर मंच पर मौजूद लोगों ने जब टोका तो सुधार करते हुए 1955 पढ़ा। मंत्री के दो बार सुधार करने के बाद सही नहीं पढ़ने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों में यह चर्चा शुरू हो गयी कि प्रभारी मंत्री को देख कर भी पढना नहीं आता है।