Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 28 से 30 जनवरी तक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 27, 2020

मधेपुरा।बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 28 से 30 जनवरी तक

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
राजेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट।
___
____________________________26वी  बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार मधेपुरा जिला बाल  बैडमिंटन संघ के देखरेख में कामेश्वर मध्य विद्यालय के खेल मैदान 26 वी बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 28 से 30 जनवरी 2019 तक कामेश्वर मध्य विद्यालय परमानपुर  वार्ड नंबर 15  में किया जा रहा है ।इस प्रतियोगिता के आधार पर है नेशनल टीम का गठन किया जाएगा। जो कि चेन्नई में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 21 फरवरी 2019 तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन करने के लिए आयोजन समिति का गठन कर लिया गया है। आयोजन समिति का अध्यक्ष ललन कुमार यादव एवं उपाध्यक्ष राज नंदन कुमार को बनाया गया है साथ ही आयोजन समिति में उपाध्यक्ष के रूप में अरुण कुमार ,सुभाष चंद्र ,रमन कुमार रंजन,  संयुक्त सचिव के रूप में अखिलेश कुमार ,विकास कुमार,   लल्टू कुमार  एवं संयोजक के रूप में दीपक प्रकाश रंजन,   कोषाध्यक्ष के रूप में सुमन कुमार,सदस्य के रूप में रूपक कुमार रंजन ,अनमोल कुमार आशीष कुमार ,अमित कुमार ,पुरुषोत्तम कुमार एवं निवेदक के रूप में श्रीमंत ज्ञानेंद्र को बनाया गया है ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि मेरे विद्यालय में खेल का संचालन होने से खेल भावना के विकास के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक का विकास होता है साथ ही इस तरह का प्रतियोगिता होने से गांव समाज में विकास की ओर बढ़ता है ।और हमारा समाज भारत के मानचित्र में अपने गांव को दर्शाने का कार्य कर रहा है ।इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन कल 2:00 बजे से किया जाएगा।  वार्ड नंबर 15 की वार्ड सदस्य धंधा परमानपुर की नंदा परमानपुर की वार्ड सदस्यासुलोचना देवी ने कहा कि इस तरह का आयोजन मेरे पंचायत में हो रहा है यह मेरे लिए गर्व की बात और कहा कि जो भी आवश्यकता पड़ेगी खिलाड़ियों की हम उसको पूरा करने की प्रयास करेंगे। साथी आयोजन समिति को निर्देश दिया कि जो बच्चों को और खिलाड़ियों को किसी प्रकार का कमी ना हो ।इस मौके पर हमारे ग्राम वासी मनीष कुमार यादव  सरपंच प्रतिनिधि सुरेश बाबू शिवनंदन यादव एसएसबी सुजीत कुमार विद्यालय शिक्षा समिति के प्रतिनिधि उमेश यादव भूपेंद्र यादव भूतपूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजद अरविंद कुमार यादव पंचायत अध्यक्ष भाजपा और समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।