Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।आवास के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में वार्ड सदस्य गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 2, 2020

सहरसा।आवास के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में वार्ड सदस्य गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लाभुकों से रिश्वत लेने के आरोपित रकिया पंचायत के एक वार्ड सदस्य रीतलाल शर्मा को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। वायरल वीडियो रकिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 का है। जहां वार्ड सदस्य रीतलाल शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत लेने की बात सामने आई थी। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों से रिश्वत लेने का यह मामला वायरल होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी कैलाशपति मिश्र ने आरोपित वार्ड सदस्य के विरुद्ध बिहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए शीघ्र गिरफ्तार करने का आग्रह थानाध्यक्ष से किया था। बिहरा थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में रकिया पंचायत के वार्ड सदस्य रीतलाल शर्मा द्वारा लाभुकों से रिश्वत लेने के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के आलोक में आरोपी वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।