Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।नया साल में शराब पीकर पार्टी करना पड़ा महंगा,तीन युवक हुआ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 2, 2020

सहरसा।नया साल में शराब पीकर पार्टी करना पड़ा महंगा,तीन युवक हुआ गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। बैजनाथपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक में बुधवार की रात शराब के नशे में उत्पात मचाते तीन युवक को बैजनाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद तीनों युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार युवकों में बैजनाथपुर के वार्ड एक निवासी पवन पोद्दार, अनिल पोद्दार एवं संजय पोद्दार शामिल हैं। शिविर प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि नववर्ष को लेकर तीनों युवक समेत अन्य लोगों के द्वारा पार्टी की जा रही थी। इसी दौरान युवकों द्वारा नशे में हंगामा शुरू कर दिया गया। यह सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की।