Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।नववर्ष के मौके पर पटाखा फोड़ने से मना करने पर मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 1, 2020

सहरसा।नववर्ष के मौके पर पटाखा फोड़ने से मना करने पर मारी गोली

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। थाना क्षेत्र के मस्जिद रोड सौरबाजार में मंगलवार की रात नववर्ष के मौके पर पटाखा फोड़ने से मना करने पर एक युवक को गोली मार दी। जख्मी का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या छह सौरबाजार निवासी कुंदन साह समेत अन्य युवक नववर्ष के मौके पर पटाखा मस्जिद रोड की तरफ फेंक रहे थे। जिसका विरोध मस्जिद रोड के लोगों ने किया। विरोध करने पर पटाखा फोड़ रहे युवकों ने गोली मारकर मस्जिद रोड निवासी मो सरफराज सिद्धकी उर्फ बाबू सहाब को जख्मी कर दिया। इस दौरान युवकों ने मस्जिद रोड में हवा में भी फायर किया। फायरिग के दौरान प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो गफ्फार खां बाल-बाल बच गए। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मेरे सीने के बगल होकर गोली निकल गयी। जख्मी को परिजनों ने सीएचसी सौरबाजार में भर्ती कराया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर बाजार में रात भर तनाव बना हुआ था। पुलिस एवं समाजिक कार्यकर्ताओं की पहल पर सुबह से माहौल शांत हुआ। थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि जख्मी के तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनपर मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नव वर्ष के मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन

सौरबाजार (सहरसा) संवाद सूत्र
प्रखंड क्षेत्र में नव वर्ष के मौके विभित्र जगह कई कार्यक्रर्म आयोजित किया गया, कहीं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया तो कहीं पिकनींक का लोगो ने आनंद लिया, मंगलवार की रात बारह बजते ही विभित्र जगह पटाका फोरकर लोगो ने नया वर्ष 2020 का स्वागत किया, नया वर्ष के मौके पर बुधवार को महावीर मंदीर परिसर भवटिया में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया, इसके आलावा कई जगह नव वर्ष के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रर्म, कीर्तन भजन का आयोजन किया गया, इस दौरान लोगो ने एक दुसरे को नव वर्ष की बधाई दी।