कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। पतरघट-पहाड़पुर मुख्य सड़क के माणिकपुर पुल के समीप मंगलवार की शाम राहगीरों से मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाश चौकीदारों को देखकर बाइक छोड़कर भाग निकले। माणिकपुर मंदिर टोला के एक मजदूर बाबुल कुमार ने ओपी अध्यक्ष को दिए आवेदन में कहा है कि शाम में पतरघट से चार-पांच साथियों के साथ मजदूरी कर अपने घर माणिकपुर साइकिल से लौट रहा था। माणिकपुर पुल से कुछ दूरी पर बाइक पर सवार दो बदमाशों में उनका मोबाइल छीन लिया। हल्ला करने पर माणिकपुर पुल पर ड्यूटी में खड़े चौकीदार को देखकर बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे विधि व्यवस्था प्रभारी अनि उदय कुमार सिंह ने बाइक बीआर-43 एफ- 5209 को कब्जे में ले लिया। ओपी अध्यक्ष ने कहा प्राप्त आवेदन के आलोक कार्रवाई की जा रही है।