Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura Crime News : मां की डांट के बाद 2 सगी बहनों ने दी जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 16, 2026

Madhepura Crime News : मां की डांट के बाद 2 सगी बहनों ने दी जान

Madhepura Crime News : मां की डांट के बाद 2 सगी बहनों ने दी जान

जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मां की डांट से आहत होकर दो सगी बहनों ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना खोखसी पंचायत के अमौना गोढ़ियारी वार्ड संख्या-11 की है।

मृतक बहनों की पहचान अरुण मुखिया की पुत्री रीका कुमारी (14) और अनीता कुमारी (12) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही  की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बहनें अपनी मां कविता देवी के साथ खेत में मक्का का भुट्टा छीलने गई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर मां ने दोनों को डांट दिया और मक्का के डंठल से पिटाई कर दी। इससे आहत होकर दोनों बहनें घर लौट आईं।

दोपहर करीब 2:50 बजे जब मां घर पहुंचीं तो दोनों बेटियां घर के खंभे से रस्सी के सहारे लटकी मिलीं। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

घटना के समय पिता अरुण मुखिया मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद वे घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि दोनों बेटियों ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।