Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया। ग्रामीणों ने हथियार के साथ तीन युवकों को दबोच पुलिस को सौंपा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 1, 2020

पूर्णिया। ग्रामीणों ने हथियार के साथ तीन युवकों को दबोच पुलिस को सौंपा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के हांसदा शिव मंदिर चौक के पास ग्रामीणों ने हथियार के साथ तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी जगह पर पिछले साल वकील यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
हालांकि उस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा लोगों ने पुलिस की गाड़ी रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टायर जला कर सड़क जाम कर दिया और सदर थाना के खिलाफ नारेबाज़ी भी की। सभी पकड़े गए युवक बगल के मुहल्ले पोलोग्राम के रहने वाले बताये जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ये सब फिर से हत्या की घटना को अंजाम देने आये थे। जबकि घटना के संबंध में कुछ लोगों का कहना है कि आपसी विवाद में तीनों युवक को पकड़ा गया है।