Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/ग्वालपाड़ा:आक्रोशित व्यवसायियों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 7, 2020

मधेपुरा/ग्वालपाड़ा:आक्रोशित व्यवसायियों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। ग्वालपाड़ा बाजार के दुकानों में बार-बार हो रही चोरी की घटना से व्यवसायी आक्रोशित हैं। बाजार के दुकानों में लगातार हो रही चोरी की घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने आंदोलन का निर्णय लिया है। लगातार हो रही चोरी की घटना से आक्रोशित व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया। आक्रोशित व्यवसायियों ने कहा कि थाना से कुछ ही दूरी पर बाजार स्थित है। बाजार में चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। पुलिस के लापरवाही के वजह इस तरह की घटना घटती है। अगर पुलिस के द्वारा रात में नियमित गश्त की जाती तो, इस तरह की घटना नहीं होती।