Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।मुखिया संघ ने मानव श्रृंखला के बहिष्कार का लिया निर्णय - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 7, 2020

मधेपुरा।मुखिया संघ ने मानव श्रृंखला के बहिष्कार का लिया निर्णय

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। जिला मुखिया संघ की बैठक सोमवार को संघ के अध्यक्ष स्वदेश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बढ़ते अपराध,भ्रष्टाचार जनप्रतिनिधियों पर हो रहे हमले के मामले में अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर संघ ने आपत्ति जतायी। प्रशासनिक स्तर पर मुखिया संघ की मांग को नजरअंदाज किए जाने पर मुखिया संघ ने कड़ी आपत्ति जतायी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 जनवरी को निकलने वाली मानव श्रृंखला का बहिष्कार किया जाएगा। मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष ने स्वदेश कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों पर हो रहे हमले के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। अभी तक कोई ठोस कार्रवाई करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से विफल बना हुआ है। यही वजह है कि जनप्रतिनिधियों में भय व्याप्त है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघ की मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो, 19 जनवरी को मानव श्रृंखला का बहिष्कार किया जाएगा। वही बालम गढि़या पंचायत के मुखिया सह संघ के जिला उपाध्यक्ष अनिल अनल ने कहा कि बढ़ते अपराध को रोक लगाने में प्रशासन विफल साबित हो रही है। राज्य सरकार को इस मामले में ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संघ की मांग पर प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई हो। मौके पर संघ के जिला संयोजक अरविद कुमार, अब्दुल अहद, राजकिशोर यादव, भोला दास, अनंत मंडल, विजेंद्र यादव, अरूण यादव, किशोर कुमार, प्रमोद मिश्रा सहित कई मुखिया मौजूद थे।