कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड 8 में रिटायर दारोगा समोलकांत झा के घर आठ से दस संख्या में आए हथियाबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों की सम्पत्ति लूट ली। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया।
बदमाश गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे मकान के दक्षिणी भाग की सीढ़ी से घर में घुस गए। इसकी भनक जैसे ही गृहस्वामी रिटायर दारोगा को मिली तो उन्होंने बदमाशों को रोका। इस पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बदमाशों ने हथियार दिखाकर घर के सदस्यों को चुप रहने को कहा। बदमाशों ने लगभग आधे घंटे तक तांडव मचाया।

गोदरेज सहित सूटकेस, बक्सा को तोड़ कर एक लाख नकद, कीमती सामान, जेवर, हीरा जड़ित शिवलिंग लेकर फरार हो गए। घर से निकलते समय बदमाशों ने सभी लोगों का मोबाइल भी छीन लिया। घटना के बाद घर से सटे खेत से सभी मोबाइल बरामद कर लिया गया। बाद में परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल समोलकांत को सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टर ने बाहर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज सहरसा के निजी क्लीनिक में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बारूद और छर्रे चेहरे पर लगे हैं जिसे निकालने में वक्त लग सकता है। घटना के बाबत अब तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है।
एसडीपीओ विद्यासागर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बदमाश पकड़े जायेंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है।