Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।दिनदहाड़े बंधन बैंक के कर्मचारी से बदमाशों ने लूटे 72 हजार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 25, 2020

मधेपुरा।दिनदहाड़े बंधन बैंक के कर्मचारी से बदमाशों ने लूटे 72 हजार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहटा चौक के समीप एनएच 106 मुख्य सड़क पर दिनदहाड़े दो बाइक पर हथियार से लैस चार बदमशों ने बराटेनी क्षेत्र से कलेक्शन कर उदाकिशुनगंज लौट रहे बंधनकर्मी ललन कुमार से 72 हजार 750 रुपये से भरा बैग सहित मोबाइल, हेलमेट, बाइक की चाभी लूट लिये। दो बाइक पर चार बदमाश सवार थे। दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश तेज रफ्तार से जा रहे था इसी दौरान उजानी टोला के एक बच्ची मजदा पिता मु. सुफियान वार्ड संख्या छह रहटा निवासी से टकरा गया। मौके पर ही बच्ची की मां ने एक बदमाश को पकड़ लिया। तब तक चौक से भी लोग दौड़े। इतने में पीछे बैठे जिसके पास लूट के राशि का बैग था और हाथ में हथियार था उसने हथियार के बल पर अपने आप को किसी तरह छुड़ाकर भागा। कुछ दूर भागते ही एक बाइक पर सवार बसनवारा निवासी दो छात्र रॉबिन कुमार और राजेश कुमार परीक्षा देने उदाकिशुनगंज लौट रहे थे। उसे हथियार दिखाकर उनकी बाइक लूटी और उसी बाइक से फनहन के तरफ रुपये से भरा बेग के साथ भाग गया। जो बदमाश बाइक चला रहा था वह अपने बाइक के साथ ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। फिर पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई और ग्रामीणों ने बाइक सहित पकड़े गए बदमाश को सुपुर्द कर दिया। दिनदहाड़े हुए इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। लोग अपने घरों से निकलने में भी अब डरने लगे हैं। वहीं थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह, दारोगा सुनील भगत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाश और बाइक को जब्त कर थाना लाया। थाना में पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने हालिया दिनों में क्षेत्र में हुए कई घटना में शामिल होने का खुलासा किया। डीएसपी सीपी यादव ने बताया कि घटना में शामिल अन्य बदमाशों की भी छानबीन की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सिद्धू कुमार सौर बाजार थाना क्षेत्र के पिपरा गोलमा का रहने वाला है। पूर्व में भी कई मामले में जेल जा चुका है।