कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
छातापुर।सुपौल।संतोष कुमार भगत
छातापुर के चरने पंचायत स्थित मिडिल स्कूल में पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसमें
नियमित शिक्षकों की भांति हुबहू वेतनमान व राज्यकर्मी का दर्जा को लेकर सभी संघ बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले एकजुट होकर 17 फरवरी से शिक्षा व शिक्षक विरोधी सरकार के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। हड़ताल की सफलता को लेकर बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने संकुल स्तर पर जागरूकता अभियान भी छेड़ रखा है।इसी दौरान चरणे संकुल पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के लाखों शिक्षक निरंतर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराते रहे है।लेकिन सरकार की ओर से समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई पहल नही होते देख हड़ताल करने का निर्णय लेना पड़ा है।कहा कि इस दौरान मैट्रिक परीक्षा,काॅपी मूल्यांकन कार्य, जनगणना, बी एल ओ आदि कार्य से भी शिक्षक अलग रहेंगे ।कहा कि शिक्षकों की आर्थिक आजादी के लिए आर पार की लड़ाई होगी। जिला सचिव रुपेश कुमार पाण्डेय ने कहा सभी शिक्षक हड़ताल पर जाने के लिए तैयार रहे । इस मौके पर संकुल प्रतिनिधि दीनबंधु सुमन,अलख कुमार अकेला, रबिन्द्र यादव,अनिल सरदार, बीरेन्द्र सरदार, ज्ञानचंद मंडल,जय प्रकाश यादव, परवीन कुमार, रबिन्द्र झा,पंकज मंडल, अफरोज आलम,मुकेश चौधरी, कपिल राम,निरो कुमारी, मुन्नी कुमारी, किरण सिंह आदि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे ।