Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।दो बाइक की टक्कर..210 बोतल डायलेक्स डी सी कफ सिरप बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 29, 2020

सुपौल।दो बाइक की टक्कर..210 बोतल डायलेक्स डी सी कफ सिरप बरामद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
फ़ाइल फ़ोटो

राघोपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर में ग्रामीणों ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक तस्कर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। तस्कर के पास से 210 बोतल डायलेक्स डीसी कफ सिरप मिला है। बताया जाता है कि हरिपुर गांव में बुधवार की सुबह दो बाइक में टक्कर हो गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन घटना के बाद बाइक में टक्कर मारने वाला युवक वहां से भागने लगा। ग्रामीणों ने खदेड़ कर युवक को पकड़ लिया। युवक की बाइक पर एक बोरा लदा था। ग्रामीणों ने बोरा को खोलकर देखा तो उसमें प्रतिबंधित डायलेक्स डीसी कफ सिरप था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बोरा की तलाशी लेने पर 210 बोतल डायलेक्स कफ सिरप बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक अररिया जिले के घुरना थाना क्षेत्र के बेला बसमतिया निवासी रामानंद यादव है। बाइक को जब्त कर गिरफ्तार युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।