Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।CAA,NPR,NRC के विरुद्ध उदाकिशुनगंज में दिखा बंद का असर : तिरंगा यात्रा भी निकाली गई* - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 29, 2020

मधेपुरा।CAA,NPR,NRC के विरुद्ध उदाकिशुनगंज में दिखा बंद का असर : तिरंगा यात्रा भी निकाली गई*

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा): बहुजन क्रांति मोर्चा के आह्वान पर  सीएए, एनपीआर, एनआरसी के विरुद्ध आयोजित चरणबद्ध आंदोलन के तहत बुधवार 20 जनवरी  को आहुत भारत बंद का असर मधेपुरा के उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय में भी देखा गया। गौरतलब हो कि जन अधिकार पार्टी, रालोसपा, राजद, वामदलों सहित कई राजनैतिक दलों और संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया। इस मौके पर जहाँ बाजार में दुकानों को बंद रखने की अपील की गई और चक्का जाम किया गया वहीं एक लम्बी तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।
       मौके पर मौजूद आईसा के छात्र नेता मोतीउर्रहमान ने बताया कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से अपनी सरकार तक यह संदेश पहूँचाना चाहते हैं कि हमें सीएए, एनपीआर, एनआरसी के मुद्दों में उलझाने के बजाय हमें सस्ती, सुलभ व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के समुचित अवसर प्रदान किए जाएँ।प्रदर्शनकारियों ने सीएए,एनपीआर, एनआरसी को दोषपूर्ण और असंवैधानिक बताया तथा इसे वापस लेने की माँग की।
      इस अवसर पर वामदल के उमाकांत सिंह, मो०सूरज, जाप प्रखंड अध्यक्ष डा०धर्मेंद्र यादव, राजद के प्रखंड युवा अध्यक्ष रमण कुमार,अयूब अली, इमारत-ए-शरिया बिहार के नकीब मौलाना अब्दुल जलील कासमी, मुखिया अब्दुल अहद, लाल यादव, सिकंदर अंसारी, कंतलाल शर्मा, पूर्व प्रमुख विकास चन्द्र यादव,मुख्तार आलम, हरेश यादव, मो०चाँद, मनोज यादव,ऐनुल अंसारी,वाजउल हक, शेख मुश्ताक, जसीम, मुफ्ती नूर आलम,सिराज अंसारी, साद, मुकर्रम, सद्दाम, एजाज, सरफराज, अब्दुससलाम, शाबान,शोहराब,तनवीर, रमाकांत ,हदीस अंसारी,एहतेशाम, उमर, नीतीश राणा, मिरजान आलम,दुर्गा यादव, वरुण यादव, निष्ठु, मनखुश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट.......✒️मंजर आलम