Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।दो पिस्तौल व लूट की रकम के साथ लूटेरा पकड़ाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 4, 2020

सहरसा।दो पिस्तौल व लूट की रकम के साथ लूटेरा पकड़ाया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। थाना क्षेत्र के गढि़या चिमनी के समीप से पुलिस ने शुक्रवार की शाम हथियार के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि समदा पुल के समीप शुक्रवार की शाम बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी संतोष कुमार पासवान से 18,400 रूपये लूट लिया था। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ बदमाशों का पीछा करते हुए गढिया चिमनी के समीप खदेड़कर हथियार के साथ पकड़ा गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी पिस्तौल, चार गोली एवं एक देसी कट्टा, एक गोली, लूटी गयी राशि में से आठ हजार रूपये, बंधन बैंक कर्मी का बैग एवं कागजात व मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार बदमाश पप्पू कुमार सदर थाना क्षेत्र के रूपनगरा गांव का एवं मनु कुमार सदर थाना क्षेत्र के धमसेनी गांव का रहने वाला है। थाना अध्यक्ष के अनुसार एक बदमाश भागने में सफल हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर सदर थाना में कई मामले दर्ज हैं। बदमाशों ने समदा पुल पर हुए इससे पहले कई घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।