Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।विद्यालय में नियमानुसार नहीं चलता है एमडीएम,ग्रामीणों ने की शिकायत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 4, 2020

सहरसा।विद्यालय में नियमानुसार नहीं चलता है एमडीएम,ग्रामीणों ने की शिकायत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। कहरा प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गुलाम रसुल टोला मुरली भरना में विभागीय नियम के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं चलाए जाने, पोशाक राशि वितरण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों से की है। ग्रामीण मो. अशरफ अली, मो. जावेद, जमील सादा आदि ने दिए आवेदन में कहा है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा नियम के अनुसार मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं किया जाता है। स्कूल में विद्यार्थियों की अधिक उपस्थिति दर्ज कर इस योजना में राशि का गबन किया जा रहा है। इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से की जाती है तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। इसके अलावा पोशाक राशि के वितरण में भी गड़बड़ी की शिकायत की गई है। कई विद्यार्थियों को पोशाक की राशि भी नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने स्कूल का संचालन सही तरीके से नहीं होने व विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर किसी तरह का पहल नहीं किये जाने की बात कही है। दिए आवेदन में कहा है कि पूर्व में भी कई बार बीईओ व अन्य अधिकारियों को आवेदन दिया गया। परंतु कार्रवाई नहीं होने की वजह से व्यवस्था निरंतर बिगड़ती जा रही है। मामले में एमडीएम के डीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।