Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।सहरसा के सोनवर्षाराज में डीलर पर कम वजन देने का आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 4, 2020

सहरसा।सहरसा के सोनवर्षाराज में डीलर पर कम वजन देने का आरोप

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के दर्जनों उपभोक्ताओं ने डीलर के मनमानी व खाद्यान्न वितरण में अधिक मूल्य व कम वजन देने के खिलाफ अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सोनवर्षा उपेन्द्र कुमार तिवारी को आवेदन देकर डीलर पर कारवाई करने कि मांग किया है। ग्रामीणों के द्वारा एम ओ को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि पड़रिया पंचायत के मैना गांव निवासी जनवितरण प्रणाली विक्रेता सोनू कुमार द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर राशन नही देने, वितरण में निर्धारित राशि से अधिक राशि लेने तथा कम वजन दिया जाता है। साथ ही ग्रामीणों ने राशन लेने में उपभोक्ताओं को करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है।जिस कारण से फतेहपुर गांव में राशन वितरण करवाने की गुहार लगाई है। आवेदन देने वालो में दिलीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, भूषण सिंह, नवीन यादव, नीतीश कुमार, हेम यादव, अंगद मुखिया, सोहन तांती, सुमरित मुखिया, रंजू देवी, अनरुद मुखिया, गिरो तांती, चंदुल देवी, बिजली देवी, सुलेखा देवी, रजनी देवी, दुखनी देवी समैत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।