कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में शुक्रवार को आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड योजना की सफलता को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रखंड के कुल 30,122 परिवारों को गोल्डेन कार्ड उपलब्ध कराना है। उन्होंने आगामी 15 जनवरी तक लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने को लेकर दिशा निर्देश दिया। बताया कि आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड से लाभुकों को इलाज हेतु सरकार द्वारा निर्धारित पांच लाख रुपए तक का खर्च अस्पताल के द्वारा मुफ्त में किया जाएगा। वही बैठक में उपस्थित वसुधा केंद्र के जिला समन्वयक रूपेश रंजन ने बताया कि लाभुक विभिन्न पंचायतों में स्थापित वसुधा केंद्रों पर अपना राशन कार्ड, पीएम लेटर तथा आधार कार्ड ले जाकर अपना नामों की जांच करवाकर गोल्डेन कार्ड का लाभ ले सकते हैं। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य प्रबंधक राजकुमार सिंह, बीसीएम विनोद कुमार, भीएलए दिलीप कुमार, दीपक कुमार, विवेक कुमार, संदीप कुमार, मनोज कुमार, नवज्योति कुमारी, गौरी कुमारी, खादिजा खातुन समेत आशा फेसिलेटर उपस्थित थीं।