कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र के कंदाहा निवासी रुपेश कुमार सिंह ने मारपीट कर जख्मी करने का मामला सदर थाना में दर्ज कराया है। जिसमें मुखिया राहुल राज समेत अन्य को आरोपित किया गया है। पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कहरा कुटी चौक के पास वो खड़े थे इसी दौरान राहुल राज जो मुझसे 47 हजार रुपया लिया था और वह पैसा दो दिन पूर्व उसने मांगा था। जिस कारण मुझे देखते ही अपनी गाड़ी पर बैठा लिया और कहा कि चलो गांव छोड़ देंगे। इस दौरान नहर चिमनी के पास रोककर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जिसमें उसका सहयोग मुकेश सिंह ने भी किया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
खाते से उड़ाए 80 हजार
सहरसा: शहर के गंगजला वार्ड नंबर 16 निवासी वीरेन्द्र कुमार सिंह के खाते से साइबर फ्रॉड ने 80 हजार 300 रुपये की निकासी कर ली। उन्होंने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि एक मोबाइल नंबर से उन्हें फोन आया और कुछ जानकारी मांगी गई। वह जानकारी उन्होंने गलती से दे दी। जिसके बाद खाते से 49 हजार 995 रुपये और 30 हजार 300 रुपए दो बार में निकासी कर ली गई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
