Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।सीएए के विरोध में सिमरी बख्तियारपुर में 20 जनवरी से धरना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 18, 2020

सहरसा।सीएए के विरोध में सिमरी बख्तियारपुर में 20 जनवरी से धरना

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सिमरीबख्तियारपुर के रानीबाग में संविधान बचाओ संघर्ष समिति की एक बैठक प्रसिद्ध समाजसेवी लक्ष्मीकांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से आगामी 20 जनवरी सोमवार से एनआरसी और सीएए के विरूद्ध अनिश्चितकालीन धरना का फैसला लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आम लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाने के लिए केंद्र ने ऐसा कानून ला दिया है। जिसमें पूरा देश उलझा हुआ है। महंगाई, बेरोजगारी, चरमराती अर्थव्यवस्था की तरफ लोगों को सोचने का मौका ही नहीं है। इसलिए ऐसे संविधान विरोधी और काले कानून को वापस लेने तक जिस प्रकार पूरे देश में धरना प्रदर्शन चल रहा है उसी प्रकार सिमरीबख्तियारपुर के रानीबाग में भी अनिश्चितकालीन धरना का फैसला किया गया है। बैठक कार्यक्रम में राजद विधायक मो जफर आलम, हाफिज मुमताज रहमानी, सैयद साजिद अशरफ, शाहनवाज बद्र कासमी, पुनपुन यादव, छत्री यादव, मनोज पासवान, सुरेंद्र यादव, अरविद कुशवाहा, अब्दुल गफ्फार नक्शबंदी, नरेश निराला, इंदूभूषण कुमार, मुकेश यादव, प्रो नौमान, रंजीत पंजियार, बिदेशवरी चौधरी, मो आलमगीर, डा मेराज आलम, मो फखरूददीन, वजीह अहमद, अकील अहमद, माहिर अली, मंजूर आलम, मो फिरोज आलम, फैयाज अहमद, जिललूररहमान आदि शामिल थे।