Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।नाबालिग लड़की का अपहरण - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 18, 2020

सहरसा।नाबालिग लड़की का अपहरण

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा: सदर थाना क्षेत्र की निवासी एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि उनकी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ बाजार गई थी। परंतु दो-तीन घंटे तक नहीं लौटी। कुछ देर बाद छोटी लड़की लौटकर आई और बताई कि दीदी को गोलू सिंह जबरदस्ती गाड़ी पर बैठाकर भाग गया। आवेदन में कहा है कि जब आरोपित के घर जाकर पूछताछ किये तो उन्हें जान मारने की धमकी परिजनों द्वारा दी गई। कहा है कि परिजनों के मिलीभगत से लड़की को गायब कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में गोलू सिंह ने उनपर गोली चलाई थी जिसको लेकर सदर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने लड़की को बेचने व हत्या करने की आशंका भी जताई है। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। नशे में एक धराया जासं, सहरसा: सदर थाना पुलिस ने नशे की हालत में सहरसा बस्ती के समीप से एक युवक मुन्ताजीर को गिरफ्तार किया गया। ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराने के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।