Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल: भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई विधानसभा स्तरीय बैठक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 7, 2020

सुपौल: भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई विधानसभा स्तरीय बैठक

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

छातापुर।सुपौल।संतोष कुमार भगत
 भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय एक बैठक सोमवार को छातापुर प्रखंड के  बेलागंज गांव वार्ड 15 स्थित भाजपा के मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार के निज आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छातापुर विधानसभा प्रभारी बैजनाथ भगत ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक नीरज सिंह बबलु समेत भाजपा के जिला महामंत्री रंजीत कुमार मिश्र, विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र झा राघव, संजीव कुमार भगत, वरिष्ठ कार्यकर्ता शालिग्राम पांडेय, सुशील कर्ण, शिव कुमार भगत आदि शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक ने कहा कि विपक्ष सरकार द्वारा लागू किया गया कानून नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ जनता के बीच जो गलत जानकारी एवं झूठ फैलाया जा रहा है।वो गलत है। हमे जनता के बीच जाकर इस कानून के बारे में सही जानकारी लोगों को देकर समझना है। ताकि कुछ लोग जो आक्रोश में आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उस पर अंकुश लग सके। विपक्षी पार्टी जो इस कानून के खिलाफ जो भ्रम फैला रही है उसमे कामयाब नही हो सके। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमे संगठन को मजबूत बनाने की दीशा में जनता के बीच सरकार के योजनाओं की संदेश लेकर जाना है। ताकि आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री रंजीत मिश्र ने कहा कि हमे पार्टी की मजबूती कार्यकर्ता के बदौलत मिलती है। इसीलिये हमे संगठन के मजबूती के लिए हमें कार्यकत्ताओं का ध्यान रखना चाहिए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र झा ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार के द्वारा जो नागरिकता संसोधन कानून लाया गया है। उसका सही संदेश हमे जनता लकेर बीच जाना है। उन्होंने कहा लोगो के प्रति इस कानून को लेकर भय बना दिया गया है। जिसके वजह से लोग बिना समझे सड़क पर आकर प्रदर्शन कर रहे है। अगर हम जनता के बीच इस कानून का सही संदेश लेकर जाएंगे तभी सभी को जागरूक कर सकेंगे। मौके पर रामटहल भगत समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता थे।