नई दिल्ली, एएनआइ। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं हैं। बैडमिंटन जगत में भारत का नाम रोशन करनी वाली साइना नेहवाल अब अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। नेहवाल ने बुधवार को भाजपा दफ्तर में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। उनकी बहन चन्द्रांशु भी भाजपा में शामिल हो गईं हैं। इस दौरान उन्होंने भी पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि 29 साल की साइना नेहवाल से पहले रेसलर योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट भी भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर भी भाजपा में शामिल हुए थे, वे अभी पूर्वा दिल्ली से सांसद हैं।
भाजपा जॉइन करने के बाद साइना नेहवाल और उनकी बहन चन्द्रांशु की पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात।
Delhi: Badminton Player Saina Nehwal and her sister Chandranshu meet BJP Chief JP Nadda after joining the party earlier today. twitter.com/ANI/status/122…
121 people are talking about this
पिछले साल साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाए अभियान की सराहना भी की थी। दिवाली के दौरान 'भारत की लक्ष्मी' नाम का अभियान पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया था, जिसकी नेहवाल ने सराहना करते हुए कहा था, 'महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें सम्मानित करने के अभियान के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया।'
साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में 19 मार्च 1990 को हुआ था। नेहवाल 23 मई 2015 को वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर वन बनी थीं। इस मुकाम पर पहुंचने वाली नेहवाल पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
Saina nehwal joins BJP: सायना नेहवाल ने राजनीति में रखा कदम, चोट और खराब फॉर्म से कैसे उबरेंगी ?
साइना नेहवाल पर बन रही बायोपिक
राजनीति में कदम रखने जा रही सायना नेहवाल पर एक फिल्म भी बन रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन स्टार नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए परिणीति जमकर तैयारी भी कर रही हैं।
बता दें कि साइना नेहवाल बायोपिक में पहले श्रद्धा कपूर लीड रोल निभाने वाली थीं। श्रद्धा ने फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। पिछले साल सितम्बर में श्रद्धा ने शूटिंग शुरू की थी, मगर डेंगू होने की वजह से शूटिंग रुक गयी। इसके बाद श्रद्धा फ़िल्म के लिए नहीं लौटीं। निर्माताओं ने परिणीति चोपड़ा के साथ फ़िल्म दोबारा शुरू की।

