कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सीएए, एनआरसी व ईवीएम मशीन से चुनाव कराने के विरोध में विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के द्वारा बुधवार को आयोजित बंद का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। बंद के दौरान शहर में कई जगहों पर दुकानदारों ने दुकानें खुली रखकर बंद का विरोध किया। जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। जिला व्यापार संघ ने भी बंद का विरोध किया था। जिसके बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। सुबह से ही विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। विभिन्न चौक चौराहे पर टायर जलाकर आगजनी करते हुए नारेबाजी किया। बंद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो विद्यानंद मिश्र, रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष चंदन बागची, जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह जीशु, जअपा जिलाध्यक्ष महबूब आलम जीबू, हम जिलाध्यक्ष रामरतन ऋषि देव, वीआईपी जिलाध्यक्ष रेशमा शर्मा, दिनेश निषाद, संजय पासवान, महेंद्र शर्मा, दिलखुश पासवान, वकील यादव, ओमप्रकाश नारायण, शंकर कुमार सहित अन्य मौजूद थे।