Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।कॉमर्स कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाइक की चोरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 29, 2020

मधेपुरा।कॉमर्स कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाइक की चोरी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान कॉमर्स कॉलेज परीक्षा केंद्र से एक अभ्यर्थी की बाइक चोरी हो गयी। इस संबंध में अभ्यर्थी बिहारीगंज के सरोनी वार्ड नौ निवासी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि वे कॉमर्स कॉलेज केंद्र के बाहर अपनी बाइक (बाइक पैशन प्रो बीआर19 ई 8819) खड़ी कर परीक्षा देने कॉलेज के अंदर चले गए।
परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकलकर जब वे अपनी बाइक लेने पहुंचे तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद बाइक का पता नहीं चल पाया। बाइक चोरी की सूचना सदर थाना को आवेदन के माध्यम से दी गयी है।
दूसरी ओर शहर के विद्यापुरी मुहल्ला वार्ड 18 के रोशन कुमार की बाइक चोरी हो गयी। रोशन ने सदर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोमवार की रात अपने दरबाजे पर बाइक खड़ी की थी। सुबह उठने पर बाइक गायब मिली।