Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।चर्चित युवा समाजसेवी राजन ने 135 दलित बच्चों के बीच बांटे पाठ्य सामग्री। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 3, 2020

सहरसा।चर्चित युवा समाजसेवी राजन ने 135 दलित बच्चों के बीच बांटे पाठ्य सामग्री।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

जहाँ नववर्ष के अगले दिन यानी 02 जनवरी 2020 को
 मौज-मस्तीे के बाद शहर के युवा वर्ग थके हुए महसूस कर रहे थे वहीं देश भर में बिहारी ब्लडमैन से चर्चित सहरसा के रक्तदूत व युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजन कुमार ने अपने कुछ युवा साथियों के साथ देर शाम में सहरसा जिले के शिवपुरी, हकपाड़ा स्थित राम टोला में दलित वर्ग के 135 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री (कॉपी-कलम इत्यादि) का निःशुल्क वितरण करने का कार्य किया।

बातचीत के क्रम में राजन ने बताया कि हमारा लक्ष्य अपने पढ़ाई के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्रों में आगे बढ़ाना है। इसी लक्ष्य को लेकर हम सामाजिक युवा के सहयोग से समाज के हर पिछड़े इलाकों में "शिक्षा- सबका मूल अधिकार" नाम से सामाजिक कार्यक्रम कर रहे हैं।

राजन ने बताया कि इस सामाजिक कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में शिवपुरी, बायपास रोड सहरसा स्थित पाठशाला शिक्षण संस्था के डायरेक्टर अरविंद कुमार, अखिल भारतीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सामाजिक सेवा संस्था, सहरसा के सचिव मनोज राम जी एवं आठ बार रक्तदान कर चुके सहरसा जिले के जमुनिया, सरडीहा निवासी हमारे प्यारे रक्तवीर साथी अनिकेत आनंद उर्फ़ नितेश सिंह ने पूर्ण रूप से सहयोग मिला।

वहीं, इस सामाजिक कार्यक्रम में सहयोगी साथी के अलावे अपना च्वॉइस टेलर्स, सहरसा के प्रोपराइटर प्रमोद कुमार, सहित हकपाड़ा के युवा बिनोद राम, सुधीर कुमार, कुन्दन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजन ने बताया कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में यूपी-बिहार के रोजगार करने वाले मजदूरों के बच्चों के बीच भी समय-समय पर पाठ्य सामग्री का निःशुल्क वितरण करते रहते हैं।