Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/बेलदौर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेलिहार गांव आगमन को लेकर तैयारियाँ पूरी। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 3, 2020

खगड़िया/बेलदौर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेलिहार गांव आगमन को लेकर तैयारियाँ पूरी।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रिपोर्टर  ~  हेमंत कुमार सहनी

शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेलिहार गांव आगमन को लेकर तैयारी अंतिम चरण पर
 चाक-चौबंद पर सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। सभा स्थल पर 40 बाय 30 फीट का मंच बनाया गया है। वहीं सभा स्थल पर 200 फीट की दूरी पर दो हेलीपैड का निर्माण करवाया गया है। हेलीपैड को सुरक्षा एजेंसी द्वारा बारीकी से जांच पड़ताल किया। वही बैसी जलकर के साफ-सफाई कर चारों तरफ बांध बनाया गया। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री सभा स्थल से 22 सौ करोड़ की लागत से जिले के 377 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री आगमन को लेकर तेलीहार पंचायत के हर गली मोहल्ले की सड़कों का सौंदर्यीकरण किया गया। सभा स्थल पर जल एवं बिजली की समुचित व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री तेलिहार पंचायत के वार्ड नंबर 6 में पधार कर विभिन्न विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्य करेंगे। कार्यस्थल पर बेगुसराय रैज के डीआईजी राकेश कुमार, डीएम अनुरूध कुमार, एसपी मीनू कुमारी, जीडीसी रामनिरंजन सिंह, गोगरी एसडीओ सुभाष चंद्र मंडल, डीएसपी पीके झा, डीसीएलआर मोहम्मद मुस्तकीम समेत वरीय पदाधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मियों को हिदायत दिया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करेंगे और अपने कर्तव्य का निर्वहन बखूबी से पूर्वक करेंगे। मालूम हो कि तेलीहार पंचायत के कुछ वार्ड में नल जल योजना के तहत कार्य तो युद्ध स्तर पर किया गया। लेकिन मात्र 99 पंचायत के ग्रामीणों को पानी पीने के लिए कनेक्शन दिया गया। वही तेलिहार पंचायत के एकसठ बासा जाने वाले रास्ते काफी अवरुद है। यदि उस गांव में प्रसव कराने के लिए महिला को बेलदौर पीएचसी आना हो तो उसे खटिया पर टांग कर पीएचसी लाया जाता है। यही है मुख्यमंत्री बिहार सरकार का विकास।