Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।रमेश हत्याकांड में तीन युवकों को भेजा जेल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 3, 2020

मधेपुरा।रमेश हत्याकांड में तीन युवकों को भेजा जेल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

पोखराम परमानंदपुर पंचायत के वार्ड छह मोरकाही टोला निवासी रमेश यादव हत्याकांड में हिरासत में लिए गए तीन युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मृतक के पिता रविन्द्र यादव के आवेदन पर हरि मुर्मू, अनिल मुर्मू और बबलु सोरेन को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी हरि मुर्मू के पास पूर्व का रुपया बकाया था। जिस कारण साजिश कर उसके पुत्र की हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही आरोपी हरि मुर्मू ने दो लोगों की हत्या करने की धमकी दी थी।
मालूम हो कि गुरुवार की रात युवक रमेश यादव की हत्या कर मोरकाही पुल के नीचे शव को फेंक दिया था। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हत्या मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही हत्या की साजिश में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।