कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। 24 दिसंबर मंगलवार को सीएए और एनआरसी के समर्थन में राष्ट्रप्रेमियों द्वारा समर्थन यात्रा निकाली जाएगी। सहरसा कॉलेज मैदान से निकलने वाली यात्रा पैदल वीआईपी रोड, बंगाली बाजार, शंकर चौक, डीबी रोड, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए सहरसा समाहरणालय तक जाएगी और जिलाधिकारी को स्मार पत्र सौंपा जाएगा।
यात्रा की सफलता को लेकर रविवार को बनगांव, चैनपुर, सरडीहा सहित आसपास के गांव में जनसंपर्क अभियान चलाय गया। लोगों से 24 दिसंबर को सहरसा आने की अपील की गई। ग्रामीणों ने अपने अपने स्तर से सहयोग का भरोसा दिया। यात्रा को सफल बनाने में जुटे युवाओं ने कहा कि कानून में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि इस कानून से भारत के नागरिकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी जो भी घुसपैठियें हैं उन्हें बाहर जाने की जरूरत है।
दूसरी ओर पूर्व विधायक सह भाजपा नेता किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि सीएए बिल को लेकर जानबूझकर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। देश को अस्थिर करने की साजिश कांग्रेस रच रही है। बंद के नाम पर हिसा किया जा रहा है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी देश में एनआरसी लागू भी नहीं हुआ है। लेकिन लोगों को इसको लेकर भ्रम में लाकर कुछ लोग हिसा करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएए या एनआरसी से इस देश के किसी भी समुदाय के लोगों को खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून के विरोध के नाम पर हो रहे हिसा, उपद्रव और सरकारी संपत्ति के नुकसान को लेकर त्वरित कार्रवाई प्रशासन करे। वर्तमान परिपेक्ष्य में जो धार्मिक उन्माद को हवा दी जा रही है उसके खिलाफ कदम उठाने की जरूरत है। ऐसे तमाम नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने 24 दिसंबर को समर्थन में आयोजित यात्रा में सभी वर्गों के लोगों से शामिल होने का आग्रह किया।
