Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।केला लदे पिकअप से 28 कार्टन शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 22, 2019

सुपौल।केला लदे पिकअप से 28 कार्टन शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

किशनपुर(सुपौल): पुलिस ने रविवार की अलसुबह सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चांदपीपर गांव में छापेमारी कर एक केला लदे पिकअप से 28 कार्टन विदेशी शराब सहित कारोबारी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। हालांकि पिकअप का चालक घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस संबंध में डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि किशनपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि चांदपीपर गांव निवासी नीरज कुमार के घर पर एक पिकअप लगी हुई है। जिसमें कच्चे केले के नीचे शराब लदी हुई है। जिसके बाद एएसआई रामराज सिंह एवं जितेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में जब नीरज के घर पर छापेमारी की गई तो पिकअप में शराब की पुष्टि हुई। जिसके बाद पिकअप के साथ-साथ शराब कारोबारी नीरज यादव को भी गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जांच के दौरान पिकप वैन नंबर बीआर 11 जीसी 5829 में केला के नीचे में रॉयल स्टेग शराब के 375 एमएल के कुल 28 कार्टन में रखा 256 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि नीरज यादव आदतन कारोबारी है जो शराबबंदी के बाद से शराब का कारोबार कर रहा है। जिसका पुलिस को पिछले कई दिनों से तलाश थी उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। चाहे बचने का कितना भी प्रयास क्यों न कर ले। वहीं थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामले में उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत कांड संख्या 302/ 19 दर्ज कर कारोबारी को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा जा रहा है।