Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।सीएए व एनआरसी के समर्थन में किया रोड शो - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 22, 2019

सहरसा।सीएए व एनआरसी के समर्थन में किया रोड शो

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सीएए तथा एनआरसी के समर्थन में रविवार को धबौली में भाजपाइयों ने रोड शो का आयोजन किया। प्रखंड भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार के संयोजन में भाजपाईयों ने धबौली उच्च विद्यालय से बैंक चौक होते केशवपुर मोड़ तक रोड शो निकाला। इस दौरान नेताओं ने सीएए तथा एनआरसी को देशहित में लिया गया निर्णय बताया। पैक्स अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार ने कहा कि विरोधी लोगों द्वारा एक साजिश के तहत देश में अशांति फैलाने के प्रयास किया जा रहा है। यह निर्णय किसी मजहब तथा किसी खास समुदाय के खिलाफ नहीं है बल्कि ऐसे लोगों के खिलाफ है जो देश में रहकर देश की एकता एवं अखंडता में खतरा डालने का प्रयास किया करते हैं। इस अवसर पर चन्द्रशेखर सिंह, अंकित कुमार, दीपक, गुड्डू, सत्यम, रविरंजन, हर्ष, भवेश, कन्हैया, राजा, ब्रजेश, मनीष सहित कई लोग मौजूद थे।