कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा में सीएए और एनआरसी के समर्थन में सोमवार को विशाल जुलूस निकाला गया। बैंड बाजे के साथ निकाले गए जुलूस में सैकड़ों लोग जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान एनआरसी और सीएए के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गयी।
शहर के कर्पूरी चौक से निकला जुलूस मेन बाजार, कालेज चौक, बायपास रोड होते हुए पुनः कर्पूरी चौक पहुंच। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों पर फूलों की बारिश भी की गयी। शांति व्यवस्था बनाए रखने को एसडीएम, एसडीपीओ और कमांडो दस्ता चौकस रहा।
