Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।एक दिवसीय संडे लीग हैण्डबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 23, 2019

मधेपुरा।एक दिवसीय संडे लीग हैण्डबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
राजेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट।

मधेपुरा। रविवार को मधेपुरा जिला के घैलाढ प्रखंड अंतर्गत आदर्श महाविद्यालय धैलाढ जीवछपुर के खेल मैदान में एक दिवसीय संडे लीग हैण्डबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला हैण्डबाल संघ के उपाध्यक्ष सह लोकतांत्रिक युवा जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष राजनंदन यादव एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि डॉ बी के आर्यन ने संयुक्त रूप से नारियल फोङकर और फीता काट कर किया।इस खेल प्रतियोगिता में घैलाढ प्रखंड के बालक वर्ग में परमानपुर और घैलाढ के बीच मैच खेला गया।परमानपुर के बालक टीम ने कप पर कब्जा जमाया।एवं बालिका वर्ग में घैलाढ और चिकनोटवा के बीच मैच खेला गया।जिसमें घैलाढ के बालिका टीम ने कप पर कब्जा जमाया।मुख्य अतिथि संघ के उपाध्यक्ष सह लोकतांत्रिक युवा जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष राजनंदन यादव जिला पार्षद प्रतिनिधि डॉ बी के आर्यन जी जिला हैण्डबाल संघ के सचिव दीपक प्रकाश रंजन संयुक्त सचिव विकास अकेला शिक्षक उपेन्द्र भास्कर ने संयुक्त रूप से बालक एवं बालिका वर्ग के विजेता और उपविजेता टीम को कप और शील्ड प्रदान किया लोकतांत्रिक युवा जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष सह संघ के उपाध्यक्ष राजनंदन यादव ने बालिका वर्ग के विजेता घैलाढ टीम को नव वर्ष में अपने स्तर से नया खेल ड्रेस देने का घोषणा किया।इस अवसर पर वरीय खिलाड़ी सह प्रशिक्षक रूपक प्रकाश रंजन सुमन कुमार आशीष कुमार छात्र राजद अध्यक्ष बिट्टू कुमार भोजपुरी गायक राजकुमार यादव आदि सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।