Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।हाथों की मेंहदी उतरने से पहले उजड़ गया मांग का सुहाग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 23, 2019

मधेपुरा।हाथों की मेंहदी उतरने से पहले उजड़ गया मांग का सुहाग

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। प्रतिभा की हाथों में लगी मेंहदी का रंग अभी बदरंग भी नहीं हुआ कि बदमाशों ने उनकी मांग का सिदूर मिटा दिया। सुहाग के उजड़ने से प्रतिभा के जीवन का निखार फीकी पड़ गई। बदहवास प्रतिभा बताने के काबिल नहीं कि आखिर उसे ईश्वर ने किस अपराध की सजा दी। बगल में बैठे परिवार और गांव के लोग प्रतिभा को फिर से जिदगी संजोए जाना का दिलासा दिला रहे थे। एक प्रतिभा को खुद के फिर से निखरने का भरोसा नहीं रह गया। बिलखते प्रतिभा कह रही थी कि अपने पति के मौत के साथ खुद को मौत के गले लगा लेंगे। आखिर उसका कसूर ही क्या था। एक नवविवाहिता की रूठी जिदगी की दस्तान को बखूबी समझा जा सकता है। यद्यपि नवविवाहिता को व्यवस्था को लेकर भी कसक दिखा। वहां मौजूद लोग भी जाएं घटना पर व्यवस्था को कोस रहे थे। व्यवस्था को कोसना भी लाजिमी था। वजह कि अनुमंडल क्षेत्र में जिस तरह आपराधिक वारदात बढ़ी। वह क्षेत्र के लोगों के लिए चिता का कारण बन गया। दरअसल प्रतिभा अपने पिता की तीसरी बेटी है। उसे एक मात्र भाई है। भाई रूपेश सबसे छोटा है। युवक शादी के बाद पहली बार सुसराल आ रहा था। वह भी अपनी खरीदी नई बाईक से। युवक को भी नहीं पता था कि सुसराल जाने के पहले ही दौर में उसे मौत मिलेगी। प्रथम ²ष्टयता बाइक लूट के दौरान हत्या की वजह माना जा रहा है। इस नवविवाहिता की पति हत्या से सुसराल और उनके गांव वाले स्तब्ध है। उल्लेखनीय हो कि पुरैनी जाने वाली एसएच 58 सड़क पर रविवार की रात बदमाशों ने प्रमोद कुमार (26) को बाइक लूटने के दौरान गोली मार दी थी। बाद में इलाज कराने ले जाने के दौरान रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत भागलपुर इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। मृत युवक जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के जोगबनी गांव वार्ड संख्या 14 के रामदेव यादव का पुत्र है। वह घटना के वक्त पुरैनी थाना क्षेत्र के बाला टोल गांव अपने सुसराल जा रहा था। बताया जाता है कि इस महीने के 12 तारीख को युवक प्रमोद की शादी बालाटोल गांव के मूरली यादव की तीसरी पुत्री से हुआ था। युवक 21 दिसबंर को ही बाइक खरीदी थी। जहां 22 दिसबंर को बाइक से सुसराल जा रहा था।