Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।स्वर्ण व्यवसायी के परिजनों से मिले पूर्व सांसद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 10, 2019

मधेपुरा।स्वर्ण व्यवसायी के परिजनों से मिले पूर्व सांसद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है। ऐसे में अपराध कैसे रुकेगा। शहर में दिन-दहाड़े आभूषण व्यवसायी के दुकान में डाका डालकर दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। लूट एवं गोलीबारी की घटना को लेकर मंगलवार की सुबह पूर्व सांसद मधेपुरा पहुंचे थे। वे व्यवसायी राजकुमार सोनी के घर पहुंच उनके परिजनों को सांत्वना दिया। साथ ही कहा कि जो घटना घटित हुई है, वह पुलिस प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। क्योंकि सरकार सभी भ्रष्ट पदाधिकारी को कोसी के जिलों में लाकर बैठा दी है। बार-बार घटना होने के बाद भी नीतीश सरकार भ्रष्ट पदाधिकारियों को नहीं हटा रही है। आखिरकार किस नेता के इशारे पर भ्रष्टाचारियों का तबादला नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि डकैती की घटना में शामिल  अपराधियों की पहचान कर पुलिस जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो जनाधिकार पार्टी के बैनर तले जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना का अहम मुद्दा व्यवसायी लूटकांड होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के गलत नीति के कारण प्रदेश में अपराधी बेखौफ अपराध को अंजाम दे फरार हो जा रहा है। सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है। साथ ही प्रदेश के विरोधी दल भी मौन होकर बैठी है। पूर्व सांसद राजकुमार सोनी के बाद डॉ. सीताराम यादव के घर पहुंच पुत्र की शादी की शुभकामना दिया। वहां से सांसद पार्टी के पदाधिकारी प्रशांत यादव के घर पहुंच उनके पिता राधारमण यादव की हुई मौत को लेकर दुख व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। पप्पू यादव के साथ उनके पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी थे। उसके बाद सांसद खगड़िया के लिए प्रस्थान कर गए।