कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। दिल्ली अनाज मंडी में हुई अग्निकांड में सिंहेश्वर क्षेत्र के एक किशोर की भी मौत हो गई है। वहीं एक युवक जख्मी हो गया है। प्रखंड के जजहट सबैला पंचायत के वार्ड नम्बर चार के मु. शाहनवाज की जहां मौत हो गई। वहीं परवेज आलम जख्मी हो गए हैं। जानकारी मिलने के बाद मृतक मु. शाहनवाज के परिजन शव को लाने दिल्ली रवाना हो गए है। बताया जाता है कि पिता की मौत के पश्चात घर की जिम्मेदारी मु. शाहनवाज पर ही थी। सबसे बड़ा भाई रहने के कारण कम उम्र से परिवार की सारी जिम्मेदारी उठा ली थी। उसके मौत से परिजनों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। दिल्ली जाकर मजदूरी का कार्य करता था। शनिवार को फैक्ट्री में आग लगने के बाद वहीं उसकी मौत हो गई। इधर मौत की खबर झिटकिया गांव आने के बाद ग्रामीण व परिजन काफी शोकाकुल है।