कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
परिजन का शिकायत आवेदन नहीं मिला है। यधपि पुलिस जांच जारी है। जल्द ही हत्यारे का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के समीप पुरैनी जाने वाली एसएच 58 सड़क पर रविवार की रात बदमाशों ने बाइक लूटकर युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। जख्मी युवक प्रमोद कुमार (26) की मौत भागलपुर इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग निकला था। बाद में सूचना मिलने पर सुसराल के लोगों ने जख्मी प्रमोद कुमार को उदाकिशुनगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीरावस्था को देखते हुए युवक को भागलपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि गम्हरिया थाना क्षेत्र से दिलखुश कुमार नामक एक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि अबतक परिजन का लिखित शिकायत नहीं मिला है। शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। यद्यपि पुलिस हत्यारे का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना के 24 घंटे बाद भी घटना का वास्तविक कारण सामने नहीं आ पाया है। माना जा रहा है कि बाइक लूटने के दौरान ही बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगा था। युवक को एक ही गोली लगने की बात सामने आई है। पर सोचनीय पहलू है कि युवक के पास से बदमाशों ने मोबाइल और पैसे नहीं लिया। इस कारण तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मृत युवक जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के जोगबनी गांव वार्ड संख्या 14 के रामदेव यादव का पुत्र है। वह घटना के समय पुरैनी थाना क्षेत्र के बालाटोल गांव अपने सुसराल जा रहा था। बताया जाता है कि इस महीने के 12 तारीख को युवक प्रमोद की शादी बालाटोल गांव के मूरली यादव की तीसरी पुत्री से हुआ था। युवक 21 दिसंबर को ही बाइक खरीदी थी। 22 दिसंबर को बाइक से सुसराल जा रहा था। रविवार को घटना बाद जख्मी युवक अपने मोबाइल से सुसराल गांव वालों को सूचना दी। जहां सूचना पर सुसराल वाले पहुंचे और जख्मी युवक को उदाकिशुनगंज अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक के गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। जहां मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की।
------------------------------
शशिभूषण सिंह
थानाध्यक्ष
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा
