Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।तिवारी चौक स्थित मोबाइल दुकान से चार लाख की चोरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 25, 2019

सहरसा।तिवारी चौक स्थित मोबाइल दुकान से चार लाख की चोरी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

तिवारी चौक स्थित मोबाइल दुकान से चार लाख की चोरी।


सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक स्थित अमित टेलीकॉम से मंगलवार की रात चोरों ने करीब चार लाख के मोबाइल व पांच हजार नकद की चोरी कर ली। दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गये थे। सुबह दुकान पर पहुंचे तो चोरी की सूचना मिली। चोरों ने दुकान का स्बेस्टस तोड़कर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि करीब चार लाख के मोबाइल, एसेसिरीज के अलावा पांच हजार नकद की चोरी कर ली। वहीं चोरों ने दुकान में घुसने के साथ की सीसीटीवी कैमरा को क्षति पहुंचाया। ताकि उनका चेहरा सीसीटीवी में कैद नहीं हो सके। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर कैमरा लेकर भी चले गये। घटना करीब 12 से एक बजे रात के बीच की बताई जा रही है। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि ठंड के दिनों में कुहासा अधिक रहने का फायदा उठाकर चोर चोरी की घटना को आसानी से अंजाम दे देते हैं। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सूचना के आलोक में छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है।