Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।अपहृता बरामद, आरोपित गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 25, 2019

सहरसा।अपहृता बरामद, आरोपित गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। गोलमा पूर्वी पंचायत के सखौड़ी बस्ती से एक अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए मामला प्रेम प्रसंग के रहने की बात कही। उन्होंने बताया कि दिये गये आवेदन पर मामला दर्ज कर लड़की की बरामदगी को लेकर प्रयास किया जा रहा था। मामले में सखौड़ी निवासी दुर्बल पांडेय सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपित किया गया था। जिस आलोक में आरोपित दुर्बल पांडे को गिरफ्तार कर लड़की को सहरसा से बरामद कर लिया गया।