कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। जमीन विवाद में सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर आठ पासवान टोला में शनिवार की दोपहर आपस में हुई हड़प में बीच-बचाव करने गये पड़ोस के 27 वर्षीय ध्रुव कुमार पासवान को दायां पैर में गोली लग गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया।
जख्मी युवक की परिजनों ने बताया कि निजी जमीन में दीवार जोड़ रहे थे उसी क्रम में पड़ोसी दबंग बालेश्वर पासवान, मदन पासवान, शुक्रमार पासवान समेत चार पांच अज्ञात लोगों द्वारा जबरन दीवार जोड़ने से रोक दिया गया और मारपीट करने लगे। जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोस के ध्रुव कुमार पासवान को उसी क्रम में प्रथम पक्ष के लोगों द्वारा चलायी एक गोली जा लगी। पुन: दो गोली हवा फायरिग करते हुए घर छोड़ कर फरार हो गये। बैजनाथपुर पुलिस सूचना मिलने के घंटों बाद घटना स्थल पहुंची और घटना की तहकीकात की। जिससे परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों के जानकारी अनुसार बालेश्वर पासवान एवं उमेश पासवान के बीच पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा है।
-अपराध: दो गोली हवा फायरिग करते हुए घर छोड़ कर फरार हो गए आरोपित
-बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी ध्रुव कुमार को प्रथम पक्ष से चली एक गोली जा लगी
