Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।एनआरसी एवं सीएए के विरोध में राजद का बंद रहा असरदार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 21, 2019

सहरसा।एनआरसी एवं सीएए के विरोध में राजद का बंद रहा असरदार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। शनिवार को राजद के राज्यव्यापी बंद के आह्वान पर एनआरसी एवं सीएए के विरोध में बाजार बंद रहा। बंद के दौरान आम जन जीवन प्रभावित रहा। बंद को लेकर सबेरे से ही बंद समर्थक की टोली बाजार में घूमती रही। सुबह से ही शहर की मुख्य बाजार डीबी रोड, कपड़ापट्टी, धर्मशाला रोड, बनगांव रोड, बंगाली बाजार, पूरब बाजार, हटियागाछी, तिवारी टोला, गंगजला, नया बाजार, सहरसा कचहरी सहित अन्य मुख्य मार्ग में एक भी दुकान का शटर नहीं खुला। कई जगहों पर बंद दुकानों के आगे लोग ताश खेलते नजर आए। राजद के बंद के आह्वान पर कांग्रेस, रालोसपा, लोजद, हम सहित वामदलों के कार्यकर्ता की टोली हाथ में बैनर झंडा लेकर प्रदर्शन करते रहे। बंद को लेकर बाजार में वाहनों की आवाजाही रुकी रही। हालांकि बंद समर्थक दो पहिया वाहन बाइक पर घूम- घूमकर प्रदर्शन करते रहे। बंद में मुख्य रूप से शामिल जिला परिषद के उपाध्यक्ष सह राजद नेता छत्री यादव, भाकपा के ओमप्रकाश नारायण, रालोसपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंदन कुमार बागची, जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह जीशु, लोजद के जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. विद्यानंद मिश्र, हम के जिलाध्यक्ष रामरतन ऋषिदेव, वीआइपी की जिलाध्यक्ष रेशमा शर्मा, राजद डीएसएस के जिलाध्यक्ष मनोज यादव आदि ने कहा कि सीएए कानून को लाकर केंद्र सरकार ने देश को गृह युद्ध की स्थिति में ला दिया है। इसीलिए शीघ्र ही केंद्र सरकार व विशेषकर राष्ट्रपति से इस कानून को वापस लेने का अनुरोध किया है। बंद के दौरान प्रदर्शन करनेवालों में राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष मो ताहिर, डा. उपेन्द्र प्रसाद यादव, सुरेश यादव, प्रो. गीता यादव, गुंजन देवी, अजय कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार, गजेन्द्र प्रसाद यादव, कौशल यादव, नाथेश्वर यादव, पवन यादव, पवन शर्मा, मंसूर आलम, मो जावेद आलम, मो. कौशर, मो. अकबर, भीम भारती, भूपेन्द्र यादव, तेजनारायण यादव, सुमन सिंह, प्रताप दास, इंद्रेदव यादव, श्याम सुंदर यादव, शिवशंकर विक्रांत, बजरंग गुप्ता, नगर अध्यक्ष ई. कौशल यादव, लोजद के युवाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव उमर हयात गुडडु, मो. नूर अहमद राईन, शाहनवाज आलम, मानवेंद्र ठाकुर उर्फ खोखा, प्रेमलाल सादा, उदयचंद्र साह, शेर अफगान मिर्जा, मनोज यादव, सुमन ऋषिदेव, नवीन राम, जफर छोटू, सुनील सिंह, विजेन्द्र यादव, कांग्रेस के मो. नईमउद्दीन, साबिर हुसैन, सुदीप कुमार सुमन, नजमुल होदा, अमित कन्हैया, सरफराज अहमद, आबिद अख्तर, संजय झा, भाकपा के हरेकृष्ण साह सहित रालोसपा के शशांक सुमन विक्की, जीवन गुप्ता, सुधीर खां, गौरव सिंह, पप्पू सिन्हा, कमल, दिलीप, आनंद, चंद्र मोहन सिंहा आदि ने भाग लिया। वहीं सहरसा बस्ती से रालोसपा के मंसूर आलम के नेतृत्व में लोगों ने बंद का समर्थन करते हुए बंद को सफल बनाने में लगे रहे। बंद समर्थकों में शामिल राजद विधायक मो. जफर आलम टाटा मैक्सी पर चढ़कर आंदोलन के दौरान पूरे शहर का भ्रमण कर केन्द्र सरकार की नाकामियों को गिनाते रहे।


कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन
राजद के बंद के आह्वान पर बंद समर्थकों ने सहरसा-सुपौल रेल खंड के बीच पंचगछिया स्टेशन पर सुबह 09.50 बजे 55502 पैंसेजर ट्रेन को रोक दिया और ट्रेन के इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन किया। करीब 15 मिनट तक ट्रेन को प्रदर्शनकारियों ने रोके रखा। वहीं सहरसा से मानसी रेल खंड के बीच सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन पर 55566 समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन को करीब आधा घंटा से ज्यादा रोक रखा। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन स्थित टिकट काउंटर पर शीशे को भी तोड़ फोड़ किया।
-----------------------
चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस
बंद को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। शहर के थाना चौक सहित अन्य चौक चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती देखी गई। महिला पुलिस भी बड़ी संख्या में तैनात थी। वहीं सदर थानाध्यक्ष राजमणि दिन भर पुलिस बल के साथ कैम्प करते रहे। प्रदर्शनकारी जगह- जगह चौक चौराहों को जाम कर प्रदर्शन करते रहे। वहीं सदर थानाध्यक्ष राजमणि प्रदर्शनकारियों को शांति पूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की बात कहते रहे। कहीं से भी कोई हिसक झड़प नहीं हुई है। बंद शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।
--------
सीएए काला कानून है: पूर्व मंत्री
राजद के पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सीएए काला कानून है जब तक इस कानून को वापस नहीं लेता है तब तक चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा। यह कानून जनता को दिग्भ्रमित करने वाला है।
एनआरसी जनता पर थोपा जा रहा है: विधायक
राजद विधायक अरूण कुमार एवं मो. जफर आलम ने रोषपूर्ण स्वर में कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक को केंद्र सरकार को वापस लेना होगा। यह कानून जनता पर थोपा जा रहा है। इस कानून से धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है।