Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:पूर्णिया में चोरी की कार, बाइक और मोबाइल के साथ शातिर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 29, 2026

Bihar News:पूर्णिया में चोरी की कार, बाइक और मोबाइल के साथ शातिर गिरफ्तार

पूर्णिया शहर में पुलिस ने चोरी के वाहनों और मोबाइल के अवैध नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बियाडा ओपी (मरंगा थाना) पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को छापेमारी कर एक चोरी की कार, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी मो. जहांगीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसे काफी समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त होने की सूचना मिल रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर उसे धर दबोचा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक कार, एक बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी चोरी के वाहनों और मोबाइल को बेचने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की वारदातों का खुलासा किया जा सके। वहीं, फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और चोरी के मामलों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।