कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने बसनही थाना तथा काशनगर ओपी क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हथियार का भय दिखाकर दो मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम दिया। वहीं शुक्रवार की रात भी एक बाइक की लूट हुई। भागलपुर जिले के परबत्ता गांव निवासी अंकित कुमार रजक ने बसनही थाने को दिए आवेदन में कहा कि शनिवार सुबह नौ बजे मधेपुरा से परबत्ता अपने घर जा रहा थे। अतलखा चौक से झिटकिया पुल के बीच नहर के समीप पहुंचे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक ओवरटेक करते हुए आगे निकल कर सामने गाड़ी लगाकर रुकने को कहा। गाड़ी रोकते ही तीनों युवक गाली-गलौज कर हथियार का भय दिखाते हुए गाड़ी से उतरने को कहा। जिसके बाद मोबाइल फोन, नकद चार हजार, अन्य कागजात ले लिया और बाइक लूटकर झिटकिया पुल की तरफ भाग निकला। शुक्रवार की रात बसनही थाना क्षेत्र के सरोनी पंचायत के मधेपुरा टोला के समीप हथियार के बल पर बदमाशों ने नवटोलिया निवासी संतोष मंडल की बाइक लूट ली। पीड़ित अपने नाना के श्राद्धकर्म का भोज खाकर सरौनी से वापस अपने घर जा रहा था। वहीं काशनगर ओपी क्षेत्र अन्तर्गत पचाढी चौक पुलिया के निकट शनिवार सुबह मधेपुरा जिला अन्तर्गत फुलौत निवासी तूफानी यादव से बदमाशों ने हथीयार के बल पर छिनतई की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि वो सहरसा जा रहे थे उसी क्रम में लूट की घटना को अंजाम दिया गया। क्षेत्र में बाइक लूट की घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। बसनही थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना के बाबत दिए आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।