कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में गुरुवार को जाप के प्रदेश महासचिव पुनपुन यादव के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों ने सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन को रोककर ट्रेन के इंजन पर चढ़कर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। वहीं पुनपुन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार धर्म के नाम पर देश का टुकड़े करना चाहती है। उन्होंने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा कि यह हिदू-मुसलमान का मामला नहीं है बल्कि संविधान से जुड़ा मामला है। संविधान को दूषित होने से बचाने का मामला है। उन्होंने कहा कि आज संविधान पर संकट आ खड़ा हुआ है। संविधान बचाने की जरूरत है। इस प्रदर्शन में जाप नगर अध्यक्ष प्रणव आनंद, शाहवाज, साहिल, अफरोज, सुभाष कुमार सुमन, रवि कुमार, विकास कुमार, बादल कुमार, अक्षांश कुमार, अभिषेक कुमार, प्रमोद, सुशांत, आकाश, करण आदि जाप कार्यकर्ता मौजूद रहे।