Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल। कुत्ते को बचाने में ऑटो पलटा, एक की मौत और चार घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, December 19, 2019

सुपौल। कुत्ते को बचाने में ऑटो पलटा, एक की मौत और चार घायल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सुपौल के पिपरा थाना के बगही स्कूल के पास गुरुवार की सुबह करीब सवा 11 बजे कुत्ते को बचाने में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक बुजुर्ग की मौत मौके पर ही हो गई जबकि चालक सहित चार लोग घायल हो गए। 
मृतक पिपरा के लालपट्टी निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामप्रसाद मंडल(69) थे। बताया जा रहा कि पिपरा से सवारी लेकर ऑटो सुपौल आ रहा था। जैसे ही बगही स्कूल के पास पहुंचा अचानक सामने सड़क पर कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाया लेकिन ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया और करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। 
हादसे में रिटायर्ड शिक्षक रामप्रसाद मंडल की दबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को खड़ा किया और घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बिसनपुर के मो. रमजान, पिपरा की ज्योति कुमारी आदि शामिल हैं। ज्योति की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जबकि चालक सहित अन्य घायलों का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है।