Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।कांडों के निष्पादन में लापवाही पर होगी कार्रवाई : एसपी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 30, 2019

सहरसा।कांडों के निष्पादन में लापवाही पर होगी कार्रवाई : एसपी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने सोमवार को बख्तियारपुर पुलिस सर्किल के बख्तियारपुर थाना सहित अन्य थानों में लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उपस्थित विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त कर जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। निष्पादन में लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाने की बात कही।
आर्थिक अपराध से जुड़े कांडों के विभिन्न थाना एवं ओपी से आए अनुसंधानकर्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित कांडों में वारंट कुर्की निर्गत कर कार्रवाई पूरी कर जल्द कांडों का निष्पादन करें। वहीं उन्होंने निर्देश दिया कि अवैध शराब के मामले से जुड़े अभियुक्तों के गिरफ्तारी की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए ताकि कांड का निष्पादन समय पर हो सके। एसपी ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती के साथ वाहन चेकिग अभियान चलाने का निर्देश दिया। वहीं इस दौरान एसडीपीओ मृदुला कुमारी, सर्किल इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, सोनवर्षा थानाध्यक्ष मो. अकमल हुसैन, काशनगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बलवाहाट ओपी अध्यक्ष हरेश्वर सिंह, सलखुआ, चिरैया ओपी, कनरिया ओपी अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।